अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में घुड़दौड़ का आयोजन, जीतने वाले को थार, बड़े-बड़े स्टार बिखेरेंगे जलवा

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी 25 नवंबर को होने जा रही है, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा है। कौन मेहमान होगा, कौन-कौन नेता-मंत्री आएंगे.. इन सबकी लिस्ट बन रही है। सबको शादी का कार्ड भेजा जा रहा है। इस शाही शादी में अनंत सिंह एक प्रतियोगिता भी कराने वाले हैं।

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से प्रसिद्ध मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बेटी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी के विवाह पर उनके पैतृक गांव नदवां में एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस रोमांचक प्रतियोगिता में भारत के कोने-कोने से एक से बढ़कर एक नामी और चर्चित घोड़े अपनी रफ्तार, कौशल और दमखम का प्रदर्शन करने पहुंचेंगे।

Anant Singh

अनंत सिंह की बेटी की शादी (फोटो साभार- PTI/AI)

बेहद ही भव्य होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी

अनंत सिंह की बेटी की इस शाही शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा है। कौन मेहमान होगा, कौन-कौन नेता-मंत्री आएंगे.. इन सबकी लिस्ट बन रही है। सबको शादी का कार्ड भेजा जा रहा है। इस शाही शादी में अनंत सिंह एक प्रतियोगिता भी कराने वाले हैं। इस प्रतियोगिता में जो पहला विजेता होगा उसे थार गाड़ी मिलेगी। बेटी की शादी पर प्रतियोगिता थोड़ा अलग लग रहा होगा, लेकिन बता दें कि अनंत सिंह इस तरह के आयोजन कराते रहे हैं। इसी साल उन्होंने अपने गांव लदमा में विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर दंगल का आयोजन कराया था। लदमा गांव में अखाड़ा बनाया गया था। इसमें कई देशों के पहलवानों को बुलाया गया था। कई राज्यों से दंगल देखने के लिए लोग पहुंचे थे।

End of Feed