Video: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म की धूम, VIP मेहमानों का उमड़ा हुजूम, तीनों बेटों ने संभाली अगवानी

अनंत सिंह का दावा है कि बेटी शिवांगी की शादी में पांच से छह लाख लोग शामिल होंगे यानी मेहमानों की तादाद ऐसी कि तैयारियां भी उसी स्तर की हो रही हैं खान-पान का इंतजाम अभी से शुरू हो चुका है।

पटना के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है मौका है बेटी शिवांगी की शादी का, 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी की तैयारियां जोरों पर है। शादी से पहले आज हल्दी की रस्म अदा की गई जहां मेहमानों का हुजूम उमड़ा आम से लेकर खास तक, हर कोई इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचा। मेहमानों में कई VIP चेहरे भी शामिल रहे, जिनकी अगवानी की जिम्मेदारी अनंत सिंह के तीनों बेटों ने संभाली।

anant singh daughter marriage

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म की धूम

घर में खुशियों की शहनाई बज रही है हालांकि अकवान तूफान के चलते हुई बारिश ने तैयारियों की रफ्तार जरूर धीमी कर दी थी लेकिन मौसम साफ होते ही परिवार ने राहत की सांस ली,खुद अनंत सिंह भी शादी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में बताया कि बेटी की शादी में क्या-क्या खास होने वाला है।

End of Feed