दामाद को 2.5 करोड़ की डिफेंडर, वीआईपी गेस्ट और शाही इंतजामों से सजेगा 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की बेटी का विवाह-Video

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दामाद को 2.5 करोड़ रुपये की डिफेंडर कार देने से लेकर दिग्गजों की मेहमाननवाजी तक, जानिए शाही इंतजाम...

'छोटे सरकार' बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी के विवाह की तैयारियां चरम पर हैं। दामाद को 2.5 करोड़ की डिफेंडर कार, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और शाही पकवानों से शादी का मंडप सजेगा। हमेशा से चर्चा में बने रहने वाले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है, इस शादी को लेकर अभी से चर्चा तेज है, अनंत सिंह के गांव नदवां में इस भव्य शादी की तैयारी चल रही है, शादी में नीतीश कुमार लालू यादव सहित तमाम बड़े नेता, फिल्मी हस्तियों को न्योता दिया गया है अनंत सिंह ने खुद कहा है की शादी समारोह में चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है।

Anant Singh Daughter Wedding

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी पटना के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और पिछले 11 सालों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं।

End of Feed