Gujarat Accident: आणंद में लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

Gujarat Accident: गुजरात के आणंद में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

Gujarat Accident News: गुजरात के आणंद जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर जा रही एक लग्जरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

anand accident

आणंद में भीषण बस हादसा

सूरत से राजस्थान जा रही थी बस

यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे आणंद और नडियाद के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार घनश्याम साई दर्शन ट्रैवल्स की लग्जरी बस सूरत से राजस्थान की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे, सभी गहरी नींद में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि बस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed