शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का किया शोषण, 18 लाख रुपये भी ठगे; UAE से भारत लाया गया आरोपी

CBI Action UAE: आरोपी को पकड़ने के लिए CBI ने बड़ी कार्रवाई की। CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर काम किया। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया गया था। रेड नोटिस जारी होने के बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

CBI Action UAE: शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाले एक बड़े आरोपी को UAE से भारत लाया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद माजिन बताया जा रहा है। उस पर 14 महिलाओं को शादी का भरोसा देकर उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि आरोपी महिलाओं से शादी का वादा करता था, उनसे नजदीकियां बढ़ाता था और फिर उन्हें धोखा दे देता था।

TNN (1)

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी (फोटो साभार- TNN/AI)

14 महिलाओं से शादी का वादा कर शोषण

जांच में सामने आया है कि उसने एक महिला से ही करीब 18 लाख रुपये ठग लिए थे। इतना ही नहीं, वह महिलाओं के साथ निजी पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड करता था, जिससे वह उन्हें ब्लैकमेल कर सके। महाराष्ट्र पुलिस को इस आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। लेकिन आरोपी विदेश भाग गया था और UAE में छिपा हुआ था।

End of Feed