Amreli News: ₹634 करोड़ के लेन-देन से खुला ऑनलाइन निवेश ठगी का राज, अमरेली साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Amreli News: अमरेली साइबर पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश पर भारी रिटर्न का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सूरत, गांधीनगर और मेहसाणा समेत कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों से जुड़ी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए करीब 634 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी गई है।

Amreli News: डिजिटल माध्यमों के जरिए अलग-अलग स्कीमों के नाम पर निवेश का लालच देकर कथित ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ अमरेली साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए सूरत, गांधीनगर और मेहसाणा समेत अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों और बैंक खातों के जरिए करीब 634 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों, कंपनियों, एप्लीकेशन और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Amreli Cyber Fraud Case

ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को फंसाने वाले ठग गिरफ्तार

SD Pay और Apna Pay के जरिए निवेश का लालच

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी SD Pay और Apna Pay जैसी एप्लीकेशन के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे। लोगों से ₹1,000 से ₹25,000 तक की अलग-अलग रकम निवेश करवाकर रोजाना प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न देने का लालच दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाएं, कैशबैक, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाओं के नाम पर भी लोगों से रकम ली जाती थी। छोटी रकम से लेकर लाखों रुपये तक के निवेश पर रोजाना 30 प्रतिशत तक रिटर्न देने का लालच दिए जाने की बात जांच में सामने आई है।

End of Feed