अमरावती में सियासी उलटफेर, BJP मेयर उम्मीदवार को AIMIM ने दिया समर्थन; कॉर्पोरेटर पर एक्शन

Amravati Municipal Corporation Mayor Election 2026 : महाराष्ट्र के अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीचंद तेजवानी को ऐन वक्त पर AIMIM कॉर्पोरेटर मीरा कांबळे ने समर्थन दे दिया, जिसके आलाकमान ने उन्हें कांबळे को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Amravati Municipal Corporation Mayor Election 2026 : अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में राजनीति के अप्रत्याशित समीकरण सामने आया। बीजेपी की कट्टर विरोधी मानी जाने वाली AIMIM की एक कॉर्पोरेटर मीरा कांबळे ने ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी के पक्ष में मतदान किया। इस समर्थन के चलते बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी अमरावती के मेयर निर्वाचित हो गए। इस घटनाक्रम के बाद AIMIM ने कड़ा कदम उठाते हुए मीरा कांबळे को पार्टी से तुरंत निष्कासित कर दिया। AIMIM का कहना है कि यह फैसला पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ था।

Amravati Municipal Corporation Mayor Election 2026

अमरावती महानगरपालिका मेयर चुनाव

युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे चुने गए उपमहापौर

मेयर चुनाव के साथ-साथ उपमहापौर पद के लिए भी चुनाव हुआ, जिसमें युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे को उपमहापौर चुना गया। अमरावती महानगरपालिका में अब महायुति की सत्ता स्थापित हो गई है..इस महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) और युवा स्वाभिमान पार्टी शामिल हैं।

End of Feed