कल देहरादून दौरे पर Amit Shah, धामी सरकार के कामकाज और BJP की रणनीति पर नजर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 6 नवंबर तो देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा की कोर कमेटी बैठक, जनसभा और पुलिस सम्मान समारोह होंगे। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर नजर रहेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कल यानी शुक्रवार 6 नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल को देखते हुए यह यात्रा और भी खास हो जाती है।

Amit shah speech

शुक्रवार को देहरादून दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

अमित शाह के दौरे के दौरान तीन प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पहला, भाजपा की कोर कमेटी बैठक, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी बिसात पर चर्चा होने की संभावना है। दूसरा, पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा। तीसरा, परेड ग्राउंड में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा और पदयात्रा का आयोजन, जिसमें भाजपा का दावा है कि देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से 25000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के क्रम में बदलाव के अनुसार, शाह पहले जनसभा में शामिल होंगे और उसके बाद पुलिस लाइन का कार्यक्रम होगा।

End of Feed