AAP नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह कर रहे पार्टी तोड़ने की कोशिश- मीत हेयर

आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें अपने पक्ष में लाने की कोशिश की जाती है, लेकिन पंजाब में यह रणनीति सफल नहीं होगी।

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब से सांसद और वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से भाजपा देशभर में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के लिए एक तय रणनीति पर काम कर रही है। उनका कहना है कि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी और सीबीआई का दबाव बनाकर उन्हें डराने या फिर अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की पहचान संघर्ष और सिद्धांतों से जुड़ी रही है, इसलिए यहां भाजपा का कथित “वॉशिंग मशीन” मॉडल कामयाब नहीं होगा।

Gurmeet Singh Meet Hayer

गुरमीत सिंह मीत हेयर

"अब भाजपा के साथ नजर आते हैं"

मीत हेयर ने विभिन्न राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि असम में हेमंत विश्व शर्मा पर कांग्रेस में रहते हुए जांच एजेंसियों की कार्रवाई हुई, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी छवि बदल गई। इसी तरह महाराष्ट्र में अजीत पवार पर गंभीर आरोप लगाए गए, मगर भाजपा में आने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया गया। उन्होंने संसद का जिक्र करते हुए कहा कि आज वहां भी कई ऐसे नेता हैं जो पहले विपक्ष में थे और अब भाजपा के साथ नजर आते हैं, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं को पीछे कर दिया गया है। पंजाब में भी भाजपा बैठकों में पुराने कार्यकर्ताओं की जगह अन्य दलों से आए चेहरे अधिक दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed