Ambedkarnagar Accident: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी बस, 4 यात्रियों की मौत

Gorakhpur Link Expressway Accident: अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 85 पर वोल्वो बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है और 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Gorakhpur Link Expressway Accident: अंबेडकरनगर जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Ambedkarnagar  Gorakhpur Link Expressway Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त बस

किलोमीटर संख्या 85 पर हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 के पास हुआ। वोल्वो बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर की तरफ जा रही थी। सुबह के समय एक्सप्रेसवे पर रफ्तार तेज होने के कारण बस चालक का नियंत्रण छूट गया और बस आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक चौंक गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

End of Feed