अंबाला बोरवेल हादसा: 21 घंटे चला रेस्क्यू, लेकिन नहीं बच सकी 4 साल के बच्चे की जान

हरियाणा के अंबाला जिले में बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को करीब 21 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा के अंबाला जिले में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम निरवैर सिंह की मौत हो गई। मंगलवार सुबह वह खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था। करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार तड़के उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Borwell Rescue

अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत

खेत में दादा के पास गया था मासूम

जानकारी के अनुसार, यह हादसा अंबाला के धनौरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। 4 साल का मासूम निरवैर सिंह अपने पिता मनजीत सिंह के साथ दादा करनैल सिंह को खाना देने के लिए खेत में गया था। दादा खाना खा रहे थे और पिता खेत में काम करने लगे। तभी निरवैर खेलते-खेलते पास में मौजूद खुले बोरवेल तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल में मिट्टी डाल रहा था। जब वह अंदर झांकने लगा तो गीली मिट्टी धंसने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरे बोरवेल में गिर गया।

End of Feed