Aligarh News: वाल्मीकि समाज के युवक की गिरफ्तारी पर भड़के सफाई कर्मचारी, काम बंद कर हड़ताल पर गए

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कर्णी सेना के युवा नेता से कथित मारपीट और वाल्मीकि समाज के युवक की गिरफ्तारी के विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने आरोपी नेता पर क्रास FIR दर्ज करने की मांग की है।

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के एक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक पुलिस कर्णी सेना के युवा नेता सचिन राघव के खिलाफ क्रास केस दर्ज नहीं करती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

aligarh news municipal wokers strike

सांकेतिक चित्र

क्या है विवाद

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विवाद की शुरुआत सोमवार को हुए एक आरक्षण विरोधी प्रदर्शन से हुई थी। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि कर्णी सेना के युवा नेता सचिन राघव ने इस प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणियां की थीं।

End of Feed