चंदा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'नई सरकार बनाकर अयोध्या को बनाएंगे सियाराम-धाम'

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद और ट्रस्टियों के इस्तीफे के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अयोध्या को 'सियाराम-धाम' के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की राशि में कथित तौर पर हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त भूचाल आ गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर मचे चौतरफा सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए अयोध्या के विकास और वहां के नागरिकों के पारंपरिक अधिकारों को लेकर एक बड़ा संकल्प लिया है।

Akhilesh Yadav Ayodhya Tweet

अखिलेश ने लिया अयोध्या के पुरातन गौरव की बहाली का संकल्प (फाइल फोटो | PTI)

'अयोध्या को बनाएंगे सियाराम-धाम' - अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता के सनातन मान को पुनर्स्थापित करने की बात कहते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि "हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।

End of Feed