दिल्ली से पर्ची आ गई क्या? योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज; बोले-शक्ति का 'कटाव-झटाव' हो रहा क्या?

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए हैं। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।

Akhilesh Yadav: जहां एक और कल यानी रविवार 10 मई को दोपहर 3:00 बजे यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होना अब तय हो गया तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार पर बड़ा बयान दिया है। सपा प्रमुख ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि, "दिल्ली से पर्ची आ गयी क्या? सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूँ कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा है।

Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav (File Photo)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

जिनका मंत्रिमंडल है उनसे भी तो कोई पूछ ले। हमारी माँग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।" अखिलेश यादव ने आगे तंज कसते हुए कहा, "वैसे ये सवाल भी कुलबुला रहा है : ‘अगल-बगल’ की जोड़ी का कुछ हला-भला होगा या फिर वो ‘अगले-बगले’ ही झांकते रह जाएंगे या सिर्फ़ रील बनाते।" सपा प्रमुख के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।

End of Feed