UP में बढ़ी सियासी गर्मी: विधानमंडल सत्र से पहले अखिलेश का करारा हमला; बोले- 4 दिन की बची है सरकार, इसलिए 4 दिन का सत्र

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा अब विधानसभा को गंभीरता से नहीं ले रही है और केवल औपचारिकता निभाने के लिए सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को खुद एहसास हो गया है कि वह दोबारा सत्ता में नहीं लौटेगी।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की शुरुआत से पहले सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से योगी की सत्ता जाने वाली है। यहां भाजपा सरकार के पास अब 'सिर्फ चार दिन' बचे हैं और यही वजह है कि विधानमंडल का सत्र भी केवल चार दिनों का रखा गया है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

सत्र के चार दिनों में क्या होगा अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने चार दिवसीय सत्र को लेकर तंज कसते हुए कहा कि पहले दिन सरकार श्रद्धांजलि देने में समय बिताएगी। दूसरे दिन अयोध्या के राम मंदिर में कथित 'चंदा चोरी' के मुद्दे की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर डालकर खुद को बचाने की कोशिश करेगी। तीसरे दिन प्रयागराज समेत प्रदेशभर में हुए छात्र आंदोलनों पर जवाबदेही से बचने का प्रयास करेगी। वहीं चौथे दिन एक शोकाकुल मां के सार्वजनिक अपमान के मुद्दे पर जवाब देने से बचते हुए जल्दबाजी में सत्र समाप्त कर देगी।

End of Feed