नोएडा एयरपोर्ट में भरा पानी तो अखिलेश यादव ने कसा तंज- ‘अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?’

Noida Airport Waterlogging: नोएडा एयरपोर्ट के अंडरपास में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि पानी 30 मिनट में साफ कर दिया गया।

Noida Airport Waterlogging: गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरपास में पानी भर गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि 30 मिनट के भीतर परिसर से पानी निकाल दिया गया और इससे विमानों के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया।

Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट के अंडरपास में जलभराव

सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में एयरपोर्ट के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले भूमिगत मार्ग में जलभराव दिखाई दे रहा है। वीडियो में एयरपोर्ट के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed