'भाजपा के लिए धन ही धर्म', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का तीखा हमला, कहा- सत्ता में आए तो अयोध्या को बनाएंगे बेमिशाल धार्मिक नगरी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और जांच पर भी सवाल उठाए। साथ ही वादा किया कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करेगी।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी को लेकर जारी जांच के बीच शनिवार को कहा कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह अयोध्या को एक बेमिसाल धार्मिक और पवित्र नगरी के तौर पर विकसित करेंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी निंदनीय और चिंता का विषय है।

Akhilesh Yadav Ram Temple Donation Row

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला (फोटो- PTI)

दबाव में आकर SIT का गबन

अखिलेश ने कहा, "दान के गबन की खबरों के बाद सरकार को दबाव में आकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना पड़ा। हालांकि, इस तथ्य से सवाल उठता है कि एसआईटी की रिपोर्ट एक खास व्यक्ति को सौंपी गई है।" सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा, "हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर अयोध्या को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।"

End of Feed