'परिसीमन से पहले देश की सीमा बचाओ', अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, वंदे मातरम विवाद पर भी खुलकर बोले सपा मुखिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और संविधान के मुद्दे पर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन (Delimitation) से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।

देश की राजनीति में इन दिनों बयानों की तीखी तीरअंदाजी जारी है। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देश में परिसीमन (Delimitation) कराने से कहीं ज्यादा जरूरी और अहम काम हमारी सीमाओं की रक्षा करना है।

Akhilesh Yadav on BJP

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला (फोटो: X/@yadavakhilesh)

अखिलेश यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा सवाल दागा। उन्होंने कहा, "क्या बीजेपी के लोग यह बता सकते हैं कि साल 2014 में भारत का कुल क्षेत्रफल कितना था और आज देश के पास कितनी जमीन बची है?" उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश की सुरक्षा या सीमाओं से जुड़ा कोई गंभीर सवाल पूछा जाता है, तो भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय उलटे सवाल दागकर मुख्य मुद्दे को गोलमाल कर देती है।

End of Feed