क्या सपा में शामिल होंगे आकाश आनंद? अखिलेश ने दिया बड़ा ऑफर; बोले-पार्टी में उन्हें...

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त किए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की संभावना पर संकेत दिया। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा, “अगर आप उन्हें लेकर आएंगे, तो हम उन्हें ले लेंगे।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ’पूरी तरह मुक्त’ किए जाने के कुछ घंटे बाद संकेत दिया कि उनकी पार्टी के दरवाजे आकाश के लिए खुले हो सकते हैं। लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में जब अखिलेश से पूछा गया कि यदि बसपा नेता आकाश आनंद सपा में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें पार्टी में जगह दी जाएगी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'अगर आप उन्हें लेकर आएंगे, तो हम उन्हें ले लेंगे।

Akhilesh Yadav Hints SP Doors Open for Akash Anand

आकाश आनंद को सपा में शामिल करने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश

हालांकि, अखिलेश ने कहा कि आकाश आनंद को बसपा से हटाना उस पार्टी का आंतरिक मामला है और दूसरी पार्टियों के नेताओं को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मायावती के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला है। दूसरी पार्टियों के लोग इस पर कुछ नहीं कह सकते। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को घोषणा की थी कि आकाश आनंद को पार्टी से ’पूरी तरह मुक्त’ कर दिया गया है। इससे कुछ ही समय पहले उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

End of Feed