लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने अखिलेश यादव के रायबरेली से अपनी PDA यात्रा शुरू करने पर प्रतिक्रिया दी है। इस मुद्दे पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव देश में कहीं भी जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर भी अपनी बात रखी।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
अजय राय ने कहा कि Akhilesh Yadav रायबरेली, अमेटी जा सकते हैं, हम भी कन्नौज जा सकते है, हम इटावा, सैफई जा सकते हैं। इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आज पूरा देश राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तरफ देख रहा है।
बता दें कि कल यानी गुरुवार 24 सितंबर को ही राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा को वोट चोरी, चुनाव चोरी को गंभीर आरोप लगाए।
जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार 24 सितंबर को कांग्रेस और खासतौर पर गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से अपनी PDA यात्रा की शुरुआत की। बता दें कि अभी राहुल गांधी रायबरेली से ही सांसद हैं, जबकि पहले उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से चुनाव जीतती रही हैं।
अपनी पीडीए यात्रा शुरू करने से पहले अखिलेश यादव ने कई बड़े बयान दिए। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अखिलेश की अपनी यात्रा शुरू करने के लिए रायबरेली को चुनने को लेकर हुई। क्योंकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन है और अभी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति भी बनाई जानी है।
बता दें कि रायबरेली जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं और सपा के पास फिलहाल यहां की तीन (हरचंदपुर, बछरावां और शेरनी) सीटें हैं। अब सपा की नजर ऊंचाहार सीट पर भी लगी है। ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ था, इसके बावजूद सपा पांच में से चार सीटें जीतने में सफल रही थी। ऊंचाहार से सपा के टिकट पर तीन बार जीत दर्ज कर चुके डॉ. मनोज पांडेय अब भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
