Akbarpur UP Lok Sabha 2024: देशभर में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। 7 चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। तीन चरणों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चौथे चरण पर मतदान की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है। चौथे चरण में देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें यूपी की 13 सीटें शामिल है। इन 13 सीटों में से एक लोकसभा सीट अकबरपुर भी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार चौथे चरण के चुनाव 13 मई 2024 को आयोजित किए जाएंगे। बता दें की यूपी की अकबरपुर लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। इसे कानपुर नगर और कानपुर देहात की विधानसभी सीट को जोड़कर बना गया था। पहले इसे घाटमपुर लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था। लेकिन 2009 के बाद से अकबरपुर सीट के नाम से जाना जाता है। अकबरपुर लोकसभा सीट बनने के बाद इसमें अकबरपुर-रनियां, बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा सीट को भी जोड़ा गया है। पिछले दो लोकसभा चुनाव से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा बना हुआ है। इस बार सीट पर बाजी कौन मारता है इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा। उससे पहले चलिए आपको बताएं अकबरपुर लोकसभा मतदान की तारीख, मतगणना की तारीख और सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में-
अकबरपुर यूपी लोकसभा 2024
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण
अकबरपुर लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में 10 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था। 2019 में मतदान प्रतिशत 58.05 था। पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक वोट दिए थे। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 17,50,000 बताई जा रही है। इसमें ओबीसी मतदाताओं की संख्या 6 लाख करीब है। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 1.25 लाख है। सामान्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 5.50 लाख है।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र मतदान की तारीख (Akbarpur Lok Sabha 2024 Polling Date)
लोकसभा 2024 के शेड्यूल के अनुसार अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव चौथे चरण में आयोजित किए जाएंगे। चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। इस दिन अकबरपुर सीट पर चुनावी मैदान में उतरे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतगणना कब होगी (Akbarpur Lok Sabha 2024 Result)
यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल को हुए थे और चौथे चरण के चुनाव आने वाली 13 मई को होने वाले हैं। अंतिम चरण यानी सातवें चरण में चुनाव 1 जून 2024 को आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद यूपी की 80 सीटों को मिलाकर देश की 543 सीटों पर मतगणना करते रिजल्ट की घोषणा 4 जून 2024 को की जाएगी।
अकबरपुर लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Akbarpur Lok Sabha 2024 Key Candidates)
भारतीय जनता पार्टी गठबंधन- भाजपा गठबंधन (BJP Alliance) - देवेंद्र सिंह
समाजवादी पार्टी गठबंधन - सपा (SP Alliance)- राजा राम पाल
बहुजन समाज पार्टी- बीएसपी (BSP)- राजेश कुमार द्विवेदी
लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में जीत हासिल करके सांसद बने देवेंद्र सिंह एक बार फिर अकबरपुर लोकसभा सीट पर सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके सामने बीएसपी और सपा के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
अकबरपुर लोकसभा 2019 रिजल्ट
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की अकबरपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह 'भोले' की जीत हुई थी। उनके साथ बीएसपी के निशा सच्चन चुनावी मैदान में उतरी थी। इस चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह 'भोले' को 5,81,282 वोट मिले थे और निशा सच्चन को 3,06,140 वोट मिले थे।
अकबरपुर लोकसभा 2014 रिजल्ट
लोकसभा चुनाव 2014 में अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह 'भोले', बीएसपी के अनिल शुक्ला वारसी, एसपी के लाल सिंह तोमर आप के अरविंद कुमार, जेडीयू के गोपी रमण चुनावी रण में उतरे थे। 4,18,584 के साथ बीजेपी के देवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीएसपी के अनिल शुक्ला वारसी ने 2,02,587 वोट हासिल किए थे, एसपी के लाल सिंह तोमर को 1,47,002 वोट मिले, अरविंद कुमार ने 7,914 वोट हासिल किए थे। गोपी रमण को केवल 523 वोट मिले थे।
