यूपी कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर? अजय राय और ममता चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

यूपी कांग्रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों के बीच ‘औकात में बात करो’ को लेकर तीखी बहस होती सुनाई देती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अजय राय ने इसे अपना अपमान बताते हुए वीडियो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजकर ममता चौधरी को पद से हटाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद यूपी कांग्रेस में अंदरूनी मतभेदों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

up congress

यूपी कांग्रेस में अजय राय और ममता चौधरी के बीच विवाद (File Photo | PTI/ANI)

वायरल वीडियो में हुई तीखी बहस

सामने आए वीडियो में अजय राय के पहुंचने पर ममता चौधरी और उनके साथ मौजूद लोग हंसते हुए नजर आते हैं। वायरल वीडियो में ममता चौधरी कथित तौर पर कहती सुनाई देती हैं, “मुझे इनको देखने का शौक ही नहीं है।” इस पर अजय राय कहते हैं, “औकात में बात करो, औकात में बात करो।” जवाब में ममता चौधरी कहती हैं, “आप भी औकात में बात करो, बदतमीजी नहीं।”

End of Feed