मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पूरी तरह खाली न होने पर एयर इंडिया की AI-816 फ्लाइट ने रोका टेकऑफ

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात सतर्कता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान AI-816 ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देश पर टेकऑफ रोक दिया, क्योंकि रनवे पूरी तरह खाली नहीं हुआ था।

Air India AI-816 Takeoff Aborted: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI-816 ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टेकऑफ की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी। बताया जा रहा है कि, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। ऐसे में इसी दौरान पता चला कि इससे पहले लैंड हुआ एक अन्य विमान अभी तक रनवे को पूरी तरह खाली नहीं कर पाया था।

Air India AI 816 Takeoff Aborted

एयर इंडिया AI 816 का टेकऑफ रद्द

पायलट ने टेकऑफ रोल शुरू नहीं किया

एहतियातन एयर इंडिया के पायलट ने टेकऑफ रोल शुरू नहीं किया और विमान को आगे बढ़ाने के बजाय रोक दिया। इसके बाद फ्लाइट को वापस स्टैंड पर ले जाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मंगलवार रात करीब 10:00 बजे से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी जारी है।

End of Feed