Jaisalmer News: जैसलमेर में वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के पास वायुसेना का टोही विमान क्रैश हो गया। विमान क्रैश के इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वायु सेना के अधिकारियों द्वारा घटनास्थल को सील कर दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर वायु सेना का टोही विमान क्रैश हो गया है। विमान क्रैश का ये हादसा रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस विमान का कार्य आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने का है। विमान पूरी तरह मानव रहित होता है।

Air Force reconnaissance plane crashes in Jaisalmer

जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान हुआ क्रैश

टोही विमान हुआ क्रैश

जैसलमेर से 30 किमी की दूरी पर क्रैश हुआ टोही विमान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंचे वायुसेना के अधिकारियों ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। वायु सेना के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है।

End of Feed