अरे देवा... इतनी गर्मी और 10 दिन तक पानी की किल्लत, Ahmedabad में लोगों की बढ़ेगी परेशानी

गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच 10 दिनों तक पानी की किल्लत रहेगी। जानिए पानी की यह किल्लत किन-किन इलाकों में रहेगी और इसका कारण क्या है?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब खत्म हो चुका है और खासतौर पर पश्चिमी भारत के राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। पारा लगातार चढ़ रहा है और ऐसी गर्मी में अगर पानी भी न आए तो यह किसी प्रताड़ना से कम नहीं होगा। लेकिन अहमदाबाद (Ahmedabad) के लोगों को यह प्रताड़ना कुछ घंटे और दिन नहीं बल्कि 10 दिनों तक झेलनी पड़ेगी। कल यानी गुरुवार 7 मई से ही अहमदाबाद के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो चुकी है। इसमें नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट और सेंट्रल अहमदाबाद के हिस्से शामिल हैं।

Ahmedabad Water crisis

अहमदाबाद में 10 दिन पानी की किल्लत (AI Image)

हालांकि, राहत की खबर ये है कि इन इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद नहीं होगी। बल्कि पानी की सप्लाई पर 10-15 फीसद तक असर पड़ेगा। प्रचंड गर्मी के इस दौर में जब पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे समय में पानी की सप्लाई कम होना टॉर्चर से कम नहीं है। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने घोषणा की है कि सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (SSNL) द्वारा मुख्य नर्मदा नहर के रिपेयर कार्य के चलते पानी में यह कटौती जरूरी है।

End of Feed