अहमदाबाद: सिक्योरिटी गार्ड को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, Video वायरल होने के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

FIR के मुताबिक, पीड़ित कपिलभाई प्रकाशभाई लुटे (36) सैजपुर बोगा की कुबेरदास की पुरानी चाली में परिवार के साथ रहते हैं। वह CIS कंपनी के माध्यम से सुमेल-11 स्थित टोरेंट पावर के कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। कपिलभाई ने शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपनी चाली के बाहर बैठे थे।

Ahmedabad News: अहमदाबाद के सैजपुर बोगा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 36 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले समझौते के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और फिर 10 से 15 लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी ने कमर से बेल्ट निकालकर गार्ड के सिर और पीठ पर वार किए। हमले का वीडियो भी बनाया गया। स्थानीय लोग बचाने न आएं, इसके लिए आरोपियों ने गार्ड पर लड़की से छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कृष्णनगर पुलिस से PI V H सोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Security Guard

अहमदाबाद में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट।

घटना 1 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे सैजपुर टावर के पास खोडियार माताजी की चाली इलाके में हुई।

End of Feed