'अहमदाबाद पुलिस आ गई ओए...' दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले पुलिस का पंजाबी तड़का, फ्री पास के नाम पर ठगी की चेतावनी

Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें दिलजीत के फेमस डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया, "कॉन्सर्ट में गूंजेगा: पंजाबी आ गए ओए! ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर: अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस आ गई ओए!"

Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले अहमदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ट्रैफिक पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस ने मिलकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल की है। दोनों विभागों ने कॉन्सर्ट से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर मजेदार और क्रिएटिव अंदाज में पोस्ट शेयर की हैं। खास बात ये है कि दिलजीत दोसांझ ने भी ट्रैफिक पुलिस की पोस्ट को कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें दिलजीत के फेमस डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया, "कॉन्सर्ट में गूंजेगा: पंजाबी आ गए ओए! ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर: अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस आ गई ओए!"

diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ (फोटो साभार- diljitdosanjh)

अहमदाबाद में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

इस पोस्ट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि कॉन्सर्ट का पूरा मजा लें, लेकिन सेफ्टी का भी ध्यान रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।कैप्शन में लिखा गया, "कॉन्सर्ट का असली स्वैग सिर्फ म्यूजिक में नहीं, आपकी सेफ्टी में है! मजे करो, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वरना चालान कटने पर यही कहेंगे- अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस आ गई ओए!" दिलजीत दोसांझ ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया है, जिसके बाद ये पोस्ट और भी ज्यादा वायरल हो गई।

End of Feed