Bullet Train: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन को लेकर बहुत ही जरूरी जानकारी आई सामने, खुशी होगी तीन गुनी

Bullet Train: गुजरात से अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलट ट्रेन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। देश की पहली बुलट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। कई सुविधाओं से लेस इस बुलेट ट्रेन का संचालन 2027 तक होने की उम्मीद हैै।

Bullet Train: गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। बुलेट ट्रेन का संचालन वर्ष 2027 तक होने की उम्मीद है। अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली ये ट्रेन देश की पहली बुलेट ट्रेन है। इसकी शुरुआत होते ही अहमदाबाद से मुंबई का सफर कम समय में तय किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यात्री गुजरात के अहमदाबाद से मात्र 2 घंटे सात मिनट में मुंबई पहुंच जाएंगे। इस बीच आइए आपको बताएं बुलेट ट्रेन के स्टेशन, ट्रायल रन और इसमे कितने यात्री यात्रा कर सकेंगे आदि के बारे में...

Ahmedabad Mumbai Bullet Train

अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेनअहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन में यात्रियों की क्षमता

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन में 10 कारें है, जिसमें कुल 690 यात्री सफर कर सकते हैं। इसकी ट्रेन को तीन क्लास में बांटा गया है। इन तीनों में बैठने की व्यवस्था अलग होगी। पहली फर्स्ट क्लास, फिर बिजनेस क्लास और तीसरी स्टैंडर्ड क्लास है। क्रमशः इमसें बैठने के लिए मात्र 15, 55 और 620 सीटें उपलब्ध है। बता दें कि बुलेट ट्रेन के फर्स्ट क्लास का किराया अन्य के मुकाबले सबसे अधिक होगा।

End of Feed