दिवाली की रात अहमदाबाद के कई इलाकों में लगी आग, 12 घंटे में 126 फायर कॉल, रातभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड

Diwali Night Fire In Ahmedabad: दिवाली की रात अहमदाबाद में आग की घटनाओं ने फायर ब्रिगेड को सांस नहीं लेने दी। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यानि 12 घंटे के अंदर फायर विभाग के पास 126 फायरफाइटिंग कॉल और 1 रेस्क्यू कॉल पहुंची।

Diwali Night Fire In Ahmedabad: दिवाली के दिन अहमदाबाद में रविवार रात आग लगने की कई घटनाओं के चलते फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार व्यस्त रहीं। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यानि 12 घंटे के अंदर फायर विभाग के पास 126 फायरफाइटिंग कॉल और 1 रेस्क्यू कॉल पहुंची। शहर के अलग-अलग इलाकों में मकानों, इमारतों, अस्थायी शेड, कचरे और कबाड़ की दुकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

Ahemdabad (2)

अहमदाबाद फायर ब्रिगेड (फोटो साभार- TNN)

लेबर कॉलोनी में एक अस्थायी शेड में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग लगभग नियंत्रित कर ली गई। वहीं, थलतेज के पास सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी की इमारत में भी आग लगने की सूचना मिली। बोडकदेव-थलतेज के खुले प्लॉट में लगी आग को AFES की टीम ने नियंत्रित किया। इस कार्रवाई में DFO स्वस्तिक जाडेजा और STO देसाई की टीम शामिल रही। उजाला सर्कल स्थित विनायक होम में लगी आग पर प्रह्लादनगर की फायर टीम ने काबू पाया।

End of Feed