अहमदाबाद में भिड़ंत के बाद ट्रक बना आग का गोला, एक्सप्रेसवे पर लगा कई किलोमीटर का जाम

गुरुवार की सुबह 4 बजे के पास, गुजरात के अहमदाबाद एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की ऐसी भिड़ंत हुई की ट्र्क में आग लग गई। कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुआं देखा जा सकता था। इस वजह से एक्सप्रेसवे पर कई करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Ahmedabad Accident: गुरुवार के तड़के सवा 4 बजे के आसपास गुजरात के अहमदाबाद एक्सप्रेस वे 1 पर एक खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रक में भयानक आग लग गई। इसके वजह के एक्सप्रेसल पर भोर में ही 10 किलोमीटर का जाम लग गया जो बाद में बढ़ते हुए और बढ़ गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

Ahmedabad Accident

भिड़ंत के बाद धू धू कर जला ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक में सोलर पैनल लदा हुआ था। भिड़ंत की वजह से ट्रक के ड्राइवर को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझने के बाद ट्रक को हटाया जाएगा उसके बाद ही जाम खुलने की उम्मीद है।

End of Feed