अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस बनी मददगार, सड़क पर कराई गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी

गुजरात के अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल पहुंचने में देरी के बीच रास्ते में ही एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद मां और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया।

अहमदाबाद : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बच गई। 22 सितंबर को गोमतीपुर के सुखरामनगर के पास रिक्शा में जा रही महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अस्पताल पहुंचने का समय नहीं था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस और 108 की मेडिकल टीम ने सड़क पर ही डिलीवरी कराने का फैसला लिया।

Ahamdabad Police Facilitated pregnant woman delivery

अहमदाबाद पुलिस ने सड़क पर कराई गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी

सुखरामनगर चार रास्ते के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों की नजर एक रिक्शा पर पड़ी। रिक्शा में बैठी महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। स्थिति को देखते हुए महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने तुरंत 108 इमरजेंसी सेवा को फोन किया। कुछ ही देर में 108 की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। महिला की जांच के बाद मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाने का समय नहीं है और तत्काल डिलीवरी कराना जरूरी है।

End of Feed