UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों प्रदर्शनकारी, ट्रैक्टरों के साथ निकला मार्च, यमुना एक्सप्रेसवे पर थम गई रफ्तार

Agra Protest: आगरा में UGC के विरोध में रविवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन कर यातायात रोक दिया। मुड़ी चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व तीखी नोकझोंक भी हुई।

Agra Protest: आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026 को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बैरिकेडिंग हटाने को लेकर धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई।

Agra Protest

बैरिकेडिंग हटाकर एक्सप्रेसवे पहुंचे प्रदर्शनकारी

बैरिकेडिंग हटाकर एक्सप्रेसवे पहुंचे प्रदर्शनकारी

पुलिस के मुताबिक, खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे। वे दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हटा दिया और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गए।

End of Feed