Yamuna Expressway First Expressway of Uttar Pradesh: दिल्ली और आगरा के बीच की दूरी वैसे ज्यादा नहीं ये करीब 220 किलोमीटर के आसपास है, इस दूरी को आप ट्रेन के माध्यम से भी तय कर सकते हैं वहीं रोड से जाने की बात आती है तो लोग यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway in UP) से जाना पसंद करते हैं क्योंकि ये बेहद शानदार है और समय की खासी बचत होती है, वैसे बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है जो आगरा (Agra) को दिल्ली (Delhi) से जोड़ता है, यमुना एक्सप्रेसवे की लंबाई 165.5 KM है और ये 6 लेन का हाईवे है, यमुना एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से आगरा का सफर दो से ढाई घंटे का हो गया है।
यूपी का यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली को आगरा से जोड़ता है
उत्तर प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे यूपी का यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली को आगरा से जोड़ता है इस एक्सप्रेसवे को ताज एक्सप्रेसवे (Taj Expressway) भी कहा जाता है, यह कई पुलों और सात इंटरचेंजों वाला यह एक एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे है।
दिल्ली से आगरा का सफर दो से ढाई घंटे का रह गया
Yamuna expressway के शुरू होने के बाद अब दिल्ली से आगरा का सफर दो से ढाई घंटे का हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे का डिजाइन वाहनों की सुरक्षा तथा निगरानी से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया था एक्सप्रेसवे के हर 25 किमी पर एक हाईवे पेट्रोलिंग है।
एक्सप्रेसवे को 3 फेज में बनाया गया है
एक्सप्रेसवे को तीन फेज में बनाया गया है इसका पहला फेज ग्रेटर नोएडा से जेवर गांव के आसपास दूसरा फेज ताज इंटरनेशनल एविएशन हब से एविएशन हब के बीच में है। प्रोजेक्ट का तीसरा फेज एविएशन हब से आगरा तक है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा
यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा हैं। यमुना एक्सप्रेसवे की वजह से इस क्षेत्र में रियल एस्टेट खासा बूम किया है इसने आस-पास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में भी सुधार किया वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से इस इलाके में अधिक विकास एवं सुविधाएं मुहैया हुई है जिसमें और भी काम बराबर जारी हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे के बारे में कुछ खास बातों पर डाल लें एक नजर-
यमुना एक्सप्रेसवे की लंबाई 165.5 KM है
यमुना एक्सप्रेसवे का शुरुआती बिंदू ग्रेटर नोएडा में परी चौक है
वहीं यमुना एक्सप्रेसवे का अंतिम बिंदु आगरा में कुबेरपुर है
यमुना एक्सप्रेसवे की कुल लागत करीब 13,300 करोड़ रुपये आई थी
यमुना एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अगस्त, 2012 को हुआ था
यमुना एक्सप्रेसवे पर लेन की कुल संख्या 6 लेन है
