Crime News In Hindi: उत्तरप्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सट्टा खिलाने के काम को इनकार करने पर पति ने ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को करंट लगा दिया गया। साथ ही महिला को बार-बार दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला को कथित तौर पर किसी अनजान युवक के साथ बेचने का भी सौदा किया गया। वहीं, इन सब मामले को लेकर पीड़िता ने जगदीशपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Agra News: सट्टा लगाने से रोका तो ससुराल वालों ने मिलकर महिला को दी तालिबानी सजा, पहले लगाया करंट अब बेचने का बना रहे प्लान (Photo: Pixabay)
मना करने पर पीड़िता को लगाया करंट
दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो साल पहले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक युवक अमरपुरा निवासी के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि ससुरालवाले वाले घर पर सट्टा खिलवाने का काम करवाते हैं। ससुरालवाले चाहते थे वो भी यह काम करे, लेकिन पीड़िता के मना करने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर पीड़िता को करंट लगा दिया।
दहेज के लिए किया प्रताड़ित
हालांकि, बाद में पीड़िता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित भी किया जाने लगा। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि शादी में सात लाख नकद, गहना और घर का सामान दहेज में देने के बाद भी बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। कथित तौर पर पीड़िता को ससुराल वालों ने किसी अनजान युवक के साथ बेचने का भी सौदा किया। युवक के साथ नहीं जाने पर कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
