UP News: Agra Expressway पर यात्रियों से भरी बस पलटी, इजराइली युवती समेत 34 लोग हुए घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 02:01 PM IST

Delhi To Varanasi Bus Road Accident: 40 से 45 यात्रियों से भरी बस दिल्ली से वराणसी (Delhi To Varanasi) जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया। बस का टायर फटने से बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Varanasi Bus Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेस-वे पर पर सोमवार (9 अक्टूबर) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 34 यात्री घायल हो गए। वहीं, इनमें से 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घायलों में एक इजराइली यात्री भी शामिल है।

UP News: Agra Expressway पर यात्रियों से भरी बस पलटी, इजराइली युवती समेत 34 लोग हुए घायल

UP News: Agra Expressway पर यात्रियों से भरी बस पलटी, इजराइली युवती समेत 34 लोग हुए घायल (तस्वीर: Pixabay)

स्थानीय लोगों ने की मदद

दरअसल, 40 से 45 यात्रियों से भरी बस दिल्ली से वराणसी (Delhi To Varanasi) जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया। बस का टायर फटने से बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

End of Feed