Agra Crime News: आगरा के बसौनी इलाके में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे दो भाइयों को चाकू घोंप दिया। जिससे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
फाइल फोटो
चुन्नीपुरा गांव में हुई वारदात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को चुन्नीपुरा गांव में हुई। उनके मुताबिक, रामलाल और पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजों अमरचंद और सूरज के बीच विवाद हो गया। जिसमें बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर देव सिंह (27) और उसके भाई रामवीर पर हमला किया गया। सिंह की मां शीला ने बताया कि उसके दोनों बेटों पर चाकुओं से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
अपर पुलिस आयुक्त वीरेंद्र ने बताया कि रामलाल, अमर चंद और सूरज ने दोनों भाइयों देव सिंह और रामवीर पर चाकुओं से हमला किया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देव की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं तथा पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
(इनपुट - भाषा)
