Taj Mahal: आगरा में फरवरी में प्रस्तावित जी-20 की बैठक के दौरान मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक का दीदार करेंगे। ऐसे में 12 फरवरी को होने वाले भ्रमण के लिए तीनों स्मारक आम सैलानियों के लिए चार घंटे तक बंद रहेंगे। आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों की 11 और 12 फरवरी को बैठक प्रस्तावित है। इसके चलते जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात में आगरा पहुंच जाएंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर 11 फरवरी को होने वाले सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा।
ताजमहल और आगरा किला 12 फरवरी को चार घंटे रहेंगे बंद
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार, 12 फरवरी को जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल, आगरा किला और बेबी ताज का दीदार करेंगे। इस दौरान तीन से चार घंटे तक तीनों स्मारकों में आम पर्यटकों की एंट्री नहीं होगी।
