G 20 summit 2023: रात में चमकेंगे आगरा किला और सेंट जोंस समेत ये स्मारक, यहां लगेगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:13 PM IST

G 20 summit 2023: जी-20 की तैयारियों को लेकर आगरा शहर को संवारा जा रहा है। इस दौरान आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा समेत कई स्मारकों में रात में फसाड लाइटिंग की जाएगी। इन लाइटों से स्मारक चमक उठेंगे।खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच 23 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके अलावा ताजमहल के आसपास युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेहमानों के लिए सज रही ताजनगरी, संवारे जा रहे पार्क
  • आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा समेत स्मारक रात में भी चमकेंगे
  • स्मारकों में लगाई जाएगी फसाड लाइटिंग

G 20 summit 2023: ताजनगरी आगरा में फरवरी में प्रस्तावित जी-20 देशों के प्रतिनिधि मंडल के दौरे से पहले शहर में आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा समेत स्मारक रात में भी चमक उठेंगे। इन स्मारकों पर फसाड लाइटिंग की जाएगी। सेंट जोंस कॉलेज, स्ट्रेची ब्रिज, माल रोड के ऑफिसों और होटलों में थीम आधारित लाइटिंग जी-20 मेहमानों के आने से पहले ही करा दी जाएगी। वहीं तिरंगी लाइटों के साथ किले में लाइट एंड साउंड शो को भी शुरू करने के लिए कहा गया है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शहर के पर्यटन उद्यमियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों के साथ जी- 20 की तैयारियों के लिए कमिश्नरी में बैठक कर सुझाव लिए गए हैं।

Agra summit new

आगरा किला समेत इन स्मारकों में लगेंगी लाइटें(फाइल फोटो)

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच 23 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएं। इनमें से तीन एयरपोर्ट के अंदर भी होंगे। इसके अलावा पुस्तक मेला और एक जनपद-एक उत्पाद की कई जगहों पर प्रदर्शनी भी लगाने ने निर्देश दिए हैं।

End of Feed