Agra Girl Rape Case : बंद कमरे में टीचर हुआ बेशर्म, छात्रा से किया दुष्कर्म ; कर दिया ऐसा हश्र

Agra Girl Rape Case : उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी ने चलती कार में ड्राइवर के सामने बेशर्मी के साथ लड़की की आबरू लूटी।

Agra Girl Rape Case : ताजनगरी आगरा में महिलाएं-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां चलते फिरते राह में छेड़खानी आम बात है। अब अभिभावकों को अपनी बच्चियों को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि ओछी मानसिकता के शिकार हैवान हवश के प्यासे बैठे हैं। आम अपराधियों को छोड़िये अब तथाकथिक शिक्षक भी बच्चियों पर गंदी निगाह गड़ाए बैठे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र से आया है, जहां 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने अपने आवास पर कथित रूप से रेप किया। आइये जानते हैं माजरा क्या है?

घर बुलाकर बनाया हवश का शिकार

जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब शिक्षक ने लड़की को देर रात अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धीमान ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। धीमान ने कहा कि उसके माता-पिता अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे और घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से शिक्षक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

End of Feed