Agra: ताजमहल समेत ये स्मारक 12 फरवरी को चार नहीं पूरे दिन रहेंगे बंद, ऑनलाइन बुकिंग भी कैंसिल, केवल इन्हें मिलेगा प्रवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 01:42 PM IST

Taj Mahal And Agra Fort Closed: ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए 12 फरवरी को पूरे दिन बंद रहेंगे। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम की वजह से दोनों स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इसका आदेश मंगलवार को जारी किया गया है। जी-20 के मेहमान एत्मादउद्दौला भी देखने के लिए जाएंगे, लेकिन इसे बंद करने का फैसला 10 फरवरी को होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल और किला 12 फरवरी को पूरे दिन रहेगा बंद
  • जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल करेंगे ताज का दीदार
  • काफी पहले ही जारी की गई एडवाइजरी

Taj Mahal And Agra Fort Closed: ताजनगरी आगरा में जी 20 समिट की बैठक में शामिल होने के लिए जी 20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की शाम को ही आगरा पहुंच जाएंगे। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आगरा में ताजमहल और आगरा किले का दीदार करेंगे। इसको लेकर 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए पूरे दिन बंद रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम की वजह से दोनों स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया गया। मेहमान एत्मादउद्दौला भी देखने के लिए जाएंगे, लेकिन इसे बंद करने का निर्णय 10 फरवरी को होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुख्यालय ने ताज और किले को बंद करने के साथ ही एत्मादउद्दौला के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद को अधिकृत किया है।

taj mahal

12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए रहेंगे पूरे दिन बंद

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि 12 फरवरी को ताजमहल और किले को पूरे दिन पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा, केवल जी-20 के मेहमान ही प्रवेश करेंगे। जल्द ही वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड हो जाएगी। वेबसाइट पर ताजमहल और आगरा किले का 12 फरवरी का टिकट बुक नहीं होगा।

End of Feed