Skincare Tips For Holi 2023: होली के रंग कहीं बिगाड़ ना दें आपके चेहरे की चमक, यहां जान लीजिए बचाव के तरीके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 06:47 PM IST

Skincare Tips For Holi 2023: आगरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली पर रंग खेलने का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है। होली के रंगों में कई बार हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में गुलाल से भरे होली के पर्व पर आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में होली की तैयारियां जोरों पर
  • होली के रंगों में मिले होते हैं हानिकारक केमिकल्स
  • रंग और गुलाल से स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी


Skincare Tips For Holi 2023: रंगों के त्योहार होली की तैयारी आगरा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जोर-शोर से चल रही है। देशभर की मार्केट में खास रौनक देखाई दे रही है। रंग-बिरंगे गुलाल और रंग से पूरा बाजार सराबोर दिख रहा है। ताजनगरी आगरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली पर रंग खेलने का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह है कि रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन रंगों से बचने के लिए हर्बल गुलाल का विकल्प चुना जा सकता है। यदि आप रंग खेले तो त्वचा को बचाने के लिए पहले मॉइस्चराइजर (त्वचा को नम रख वाली क्रीम) जरूर लगा लें।

Agra Skincare Tips For Holi 2023

हानिकारक केमिकल्स से बने रंगों से बचाव जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आपको बता दें कि सात और आठ मार्च को होली है। होलिका दहन के अगले दिन लोग रंग और गुलाल के संग होली मनाते हैं। इस त्योहार पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने और रंग लगाने की परंपरा है। होली के रंगों में कई बार हानिकारक केमिकल्स होते हैं। यह आपके चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी है।

End of Feed