Shah Jahan Park: आगरा में ताजमहल और आगरा किला के बीच बने शाहजहां पार्क का बदलेगा नाम, जानें क्या होगा नया नाम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 01:20 PM IST

Agra Shah Jahan Park: ताजनगरी आगरा में नाम बदलने की राजनीति जारी है। सड़कों, चौराहों के बाद अब पार्क का नाम बदलने की कवायद की गई है। ताजमहल और आगरा किले के बीच स्थित शाहजहां पार्क का नाम बदला जाएगा। अब इस पार्क को गीता गोविंद वाटिका के नाम से जाना जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने यह निर्जेश जारी किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब आगरा के शाहजहां पार्क का बदला जाएगा नाम
  • कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जारी किया निर्देश
  • पहले शाहजहां पार्क का नाम था क्वीन विक्टोरिया पार्क


Agra Shah Jahan Park: जिले, चौराहे और पार्क के नाम बदलने की सियासत जारी है। इसी क्रम में अब ताजनगरी आगरा में ताजमहल और आगरा किला के बीच बने शाहजहां पार्क को नया नाम मिल गया है। शाहजहां पार्क का नया नाम अब गीता गोविंद वाटिका होगा। अब इसी नाम से शाहजहां पार्क जाना जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इससे पहले भी शाहजहां पार्क का नाम बदला जा चुका है। इससे पहले शाहजहां पार्क को क्वीन विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था।

Agra Shah Jahan Park

शाहजहां पार्क का बदला जाएगा नाम (फाइल फोटो)

ताजनगरी में अब तक कुल 41 चौराहों के नाम बदल चुके हैं। अब पार्कों के नाम भी बदले जाने लगे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्क का नाम बदलने के लिए निर्देश दिए हैं।

End of Feed