Agra News : आगरा में दबंगों की अजीबोगरीब हरकत, बारात में घोड़ी पर बैठे दूल्‍हे को उतारा और फिर...

Agra News : आगरा में पुलिस के सामने हैरान कर देने वाला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, इस मामले में दूल्‍हे के घोड़ी पर बैठने से कुछ दबंग नाराज हो गए और उन्‍होंने बारात में शामिल महिलाओं से अभद्रता करना शुरू कर दिया।

Agra News : यूपी के आगरा में एक बारात के दौरान दबंगों द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि घोड़ी पर बैठकर दूल्हा जिस समय अपनी बारात लेकर जा रहा था उसी समय वहां के कुछ दबंग लोग आ गए और नाराजगी जताते हुए बारात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। जब उन्‍हें रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। मामले की शिकायत किये जाने के चार दिनों बाद पुलिस ने आरोपी दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदर अर्चना सिंह ने बताया है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कानून समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

​Agra News, Wedding in UP, Marriage Ceremony in UP, Agra Latest News, UP Police

बारात के दौरान अभद्रता का मामला। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

ये है पूरा मामला

थाना सदर अंतर्गत सोहल्ला निवासी जाटव समाज की गीता की बेटी अंजना की बारात आई थी। गीता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ चल रहा था कि अचानक आरोपी शादी समारोह में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने बताया कि जब लोगों ने उनके बर्ताव पर आपत्ति जताई तो दबंगों ने बाराती और घरातियों को जमकर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीडि़त पक्ष ने बताया है कि शादी को रोकने के इरादे से कई बार गेस्‍ट हाउस की बिजली काट दी गई। गीता की शिकायत पर चार दिन बाद पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। गीता ने बताया कि ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घोड़ी पर चढ़कर निकलने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया गया कि शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंद कर वहां से निकाली गई, लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस आए और अभद्रता करने लगे।

End of Feed