Mathura में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, हिन्दूवादी संगठनों किया रोड जाम; पुलिस ने किया बल प्रयोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर हिन्दूवादियों का आक्रोश भड़क उठा। गो सेवकों ने मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया।

मथुरा: जिले में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर गौ सेवकों और हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गो सेवकों द्वारा मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर दिया।

Cow Murder in Mathura

मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

जिलाधिकारी ने दी ये दलील

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा स्थित पीएमबी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल का इलाका है। वहां पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में मिले थे। हो सकता है कि किसी गौशाला के हों या कई बार कुछ गाए मर जाती हैं तो उन्हें भी जंगल में छोड़ देते हैं। इस मामले को कुछ लोगों ने अनावश्यक तूल देने का प्रयास किया। यहां पर जाम लगा दिया। जबकि, यह महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां पर बाहर से कई श्रद्धालु आते हैं। शुक्रवार का दिन है, लोग सप्ताह के अंतिम दिन यहां काफी संख्या में आते है। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह नहीं माने तो उन्हें डांटा गया। फिर भी नहीं सुनने पर सड़कों पर डंडा पटककर उन्हें हटाया गया।

End of Feed