आगरा सेंट्रल जेल के कैदी पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद्गीता, योगी सरकार ने की 'गीता बैंक' की स्थापना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 17, 2023, 06:59 PM IST

Gita Bank in Agra Central Jail: केंद्रीय कारागार आगरा में योगी सरकार ने की 'गीता बैंक' की स्थापना। कैदियों की जिंदगी सुधारने और उन्हें आध्यात्म से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है।

Geeta Bank in Agra Central Jail: उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अब गीता का ज्ञान भी ले सकेंगे। योगी सरकार द्वारा कैदियों के लिए केंद्रीय कारागार आगरा में 'गीता बैंक' की स्थापना की गई है। इस गीता बैंक में श्रीमद्भगवद्गीता की 100 प्रतियां रखी गई हैं। गीता बैंक से श्रीमद् भागवत गीता को लेकर कारागार के बंद कैदी गीता का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। योगी सरकार की मंशा है कि इससे जेल में बंद कैदियों की मनोदशा में बदलाव आएगा और वह अच्छे नागरिक बनकर जेल से रिहा होंगे।

आगरा सेंट्रल जेल के कैदी पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद्गीता, योगी सरकार ने की 'गीता बैंक' की स्थापना

आगरा जेल से हुई शुरुआत

डीआईजी कारागार आगरा राधाकृष्ण मिश्रा ने बताया कि गीता के ज्ञान से कैदियों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की जेलों में केंद्रीय कारागार आगरा से गीता बैंक की शुरुआत की गई है। इस बैंक से कैदी श्रीमद् भागवत गीता जारी कराकर पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को नैतिक, चारित्रिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के लिए जेल प्रशासन की ओर कई काम किए जा रहे है। कैदियों के नैतिक व चारित्रिक उत्थान के साथ ही धर्म और न्याय की स्थापना में गीता ज्ञान यज्ञ बहुत उपयोगी साबित होगा। संपूर्ण विश्व और विश्वबंधुत्व के लिए एकमात्र आधार सिर्फ श्रीमद् भागवत गीता है। इसी सोच के साथ भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के सहयोग से केंद्रीय कारागार आगरा में गीता बैंक की स्थापना की गई है।

End of Feed