Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के दर्शन की लालसा में देश-विदेश से भक्त बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। प्रतिदिन महाराज जी अपने आवास से आश्रम तक पैदल पदयात्रा करते हैं, और भक्त उनके दर्शन हेतु उमड़ पड़ते हैं। आज उनकी परिक्रमा का आयोजन होना था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।
प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा स्थगित
सूत्रों के अनुसार, तीन दिन की छुट्टियों के चलते भक्तों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई, जिससे परिक्रमा मार्ग पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। लाखों की संख्या में श्रद्धालु केली कुंज के मार्ग पर एकत्रित हो गए, जिससे वहां चलना तक मुश्किल हो गया। भक्तों की अपार श्रद्धा के बावजूद, सुरक्षा कारणों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रोक दी गई। जब भक्तों को यह समाचार मिला कि आज प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे, तो निराशा का माहौल छा गया, और वे बिना दर्शन किए वापस लौट गए।
