Agra Drone: आकाश से बरसेगी फसलों पर दवाएं, पहली बार ड्रोन से छिड़का जाएगा कीटनाशक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:22 PM IST

Agra Drone: आगरा में फसलों की देखभाल को बेहतर करने के लिए आगरा में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ड्रोन फसलों को स्वस्थ रखने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करेगा, साथ ही इनको ताकत देने पर निगरानी भी करेगा। इससे फसल रोग मुक्त होने के साथ ही पैदावार भी बढ़ेगी। आगरा कृषि विज्ञान केंद्र ने दस लाख रुपये में एक ड्रोन खरीद लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में ड्रोन से सुरक्षित होगी खेती
  • ड्रोन से होगा कीटनाशक और दवाओं का छिड़काव
  • कृषि विज्ञान केंद्र ने दस लाख रुपये में खरीदा ड्रोन

Agra Drone: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब फसलें सुरक्षित हो जाएंगी। आगरा जिले में फसलों में लगने वाले कीड़े-मकोड़ों पर आसमानी हमला किया जाएगा। खेतों में कीटनाशक और यूरिया के छिड़काव के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीकी से यह खेत के किसी खास हिस्से में जितने कीटनाशक और दवाओं के छिड़काव की जरूरत होगी। उसी निर्धारित मात्रा में छिड़काव भी किया जाएगा। इससे मिट्टी की गुणवत्ता दुरुस्त रखने और फसलों में कीटनाशक एवं दवाओं के अवशेष को कम करने में मदद भी मिलेगी। दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से किसानों की उपज बढ़ जाएगी, उनके समय और लागत में भारी कमी आएगी। इससे किसानों की उपज तो बढ़ेगी ही साथ ही समय और लागत में भारी गिरावट आएगी। कृषि विज्ञान केंद्र ने दस लाख रुपये में ड्रोन खरीद लिया है। अब सौ हेक्टेयर में ट्रायल लगाने की तैयारी है।

Agra Drone

ड्रोन से होगा कीटनाशक और दवाओं का छिड़काव(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसके अलावा एक ड्रोन दयालबाग इंस्टीट्यूट ने भी खरीदा है, जो बच्चों की पढ़ाई के लिए सार्थक होगा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी ने 26 किलोग्राम का यह ड्रोन खरीदा है। यह सात मिनट में एक एकड़ भूमि को कवर करने की क्षमता रखता है। इसकी रेंज दो किलोमीटर तक है। इसको संचालित करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीडीसीए) से पायलट लाइसेंस भी जारी हुआ है।

End of Feed