Agra Crime News: लड़की ने बार-बार ठुकराया प्रेम प्रस्ताव, युवक ने सोशल मीडिया से फोटो चुराकर बनाया गंदा वीडियो और वायरल कर दिया

आगरा में एकतरफा प्यार में दीवाने एक युवक ने युवती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया से चुराकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अश्लील सामग्री तैयार की। इसके अलावा, उसने इन आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

आगरा के जगदीशपुरा में एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते एक खतरनाक कदम उठा लिया। युवक ने बार-बार एक लड़की से दोस्ती करने का प्रयास किया, जब लड़की ने उसे ठुकरा दिया, तो उसने बदला लेने की योजना बनाई। उसने लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट्स से उसकी तस्वीरें और वीडियो चुराए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके उन्हें अश्लील बना दिया।

Fake viral video

युवती का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

अश्लील वीडियो बनाने के बाद, उसने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसमें उसने खुद को लड़की का पति बताकर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर दिए। यह सामग्री तेजी से वायरल हो गई, जिससे लड़की को गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

End of Feed