आगरा में ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:04 PM IST

Agra Car Theft Gang: आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी पुष्पेंद्र 26 गाड़ियों की चोरी में शामिल था। यह गैंग 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। हालांकि पुलिस अभी तक चोरी किए गए वाहन बरामद नहीं कर पाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार
  • ईनामी बदमाश 26 वारदातों की था शामिल
  • पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम किया हुआ था घोषित

Agra Car Theft Gang: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा पुलिस ने ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर को दबोचा है। गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान पुष्पेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग के एक और बदमाश को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र 26 गाड़ियों की चोरी में शामिल था। यह गैंग सौ से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। हालांकि पुलिस अभी तक चोरी किए गए वाहन बरामद नहीं कर पाई है।

agra

वाहन चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि साल 2021 में घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी की वारदात हुई थीं। इस पर पीड़ितों ने आगरा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराए थे। गैंग के सदस्य इतने शातिर थे कि कार को खोलकर डिवाइस से चाबी तैयार करके वाहन चोरी करते थे।

End of Feed