Agra Sikandra Memorial: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। आगरा के सिकंदरा स्मारक में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन अब यहां कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। अब यह आपको यहां नहीं दिखाई देंगे। इनको इटावा के लायन सफारी भेजा जा रहा है। 15 दिन के अंदर इन्हें शिफ्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में सिकंदरा स्मारक में आने वाले पर्यटक हिरनों की कुलांचे नहीं देख पाएंगे। काले हिरनों को लायन सफारी भेजने का निर्णय दो साल पहले ही किया जा चुका था।
आगरा के सिकंदरा स्मारक में पर्यटकों को नहीं दिखेंगे हिरन
इटावा लॉयन सफारी के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर अशोक कुमार निमेष के अनुसार, सिकंदरा में अभी काउंटिंग करने पर 27 हिरन हैं। उन्होंने बताया कि यहां सियार से इनकी हालत खराब हो रही थी। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश पर इन्हें लायन सफारी लेकर जाएंगे।
